लखनऊ, मार्च 20 -- एटीएस द्वारा मुरादाबाद में गिरफ्तार आईएस का संदिग्ध आतंकी हारिश देश में कम उम्र के बच्चों को भी भड़का कर अपने साथ लेने की कोशिश में था। एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। हारिश आईएस के आकाओं से संपर्क कर इस काम में जुटा था। एटीएस हारिश को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दूसरी ओर एटीएस ने उससे पूछताछ के लिए शुक्रवार को अदालत में अर्जी दी है।एटीएस सूत्रों ने बताया कि हारिश आईएस के हैंडलर से लगातार संपर्क में था। वह अपनी नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था और उसी दौरान उसका हैंडलर से संपर्क हुआ था। पूछताछ में पता चला है कि आईएस ने उसे अपने साथ कुछ और युवाओं को जोड़ने को कहा। हारिश की विचारधारा की परख करने के लए उसे जिहादी गतिविधियों के लिए भड़काया। आईएस के कारिंदों ने उसे खासतौर पर नाबालिग बच्चों को ...