शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठग ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर मेडिकल स्टोर संचालक से करीब 1.20 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने फेसबुक के जरिए संपर्क कर सस्ते दाम में घरेलू सामान दिलाने का झांसा दिया था। गांव बरौरा निवासी रामकुशल ने बताया कि रविवार सुबह उनके फेसबुक पेज पर पड़ोसी गांव अख्तियारपुर निवासी बताकर "आईएएस अधिकारी अजीत वर्मा" के नाम से मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है और उनके पास घरेलू सामान कम कीमत पर उपलब्ध है। भरोसा दिलाने के लिए पहले छोटी रकम भेजने को कहा गया। झांसे में आकर रामकुशल ने पहले 750 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद ठग ने अलग-अलग बहानों से 25 हजार, 10 हजार, 30,750 और 21,550 रुपये और ट्रांसफर करा लिए। इस तरह कुल 1,20,050 रुपये ठग ल...