लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ। इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने मुकेश बहादुर सिंह को वर्ष 2025-2026 के लिए एनआईसी की उत्तर प्रदेश राज्य समन्वय उप-समिति का अध्यक्ष नामित किया है। आईएसीसी ने उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और भारत-अमेरिकी व्यापारिक समुदायों के बीच मजबूत संबंध बनाने की प्रतिबद्धता की सराहना की है। यह उम्मीद जताई गई है कि उनके नेतृत्व में समिति द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करेगी। संस्था ने उनसे अनुरोध किया है कि वे जल्द ही एक सह-अध्यक्ष और 3 से 5 सदस्यों को शामिल करते हुए अपनी समिति का गठन करें, ताकि समिति अपने लक्ष्यों पर काम शुरू कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...