रांची, फरवरी 12 -- रांची। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) द्वारा आयोजित आईएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। रांची जोन के 11 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में लगभग एक हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन मनोविज्ञान विषय की परीक्षा सुव्यवस्थित और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा के प्राचार्य सह जोनल को-ऑर्डिनेटर फादर फुलदेव सोरेंग एसजे ने बताया कि सभी केंद्रों पर परिषद के प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। उन्होंने परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए परीक्षार्थियों व शिक्षकों के समन्वय की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...