धनबाद, जुलाई 4 -- तालडांगा स्थित लोयोला स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय आईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें 10 आईएससीई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। अंडर 19 वर्ग की विजेता टीम डिनोबिली स्कूल कोराडीह रही। डिनोबिली स्कूल एफआरआई दूसरे व डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर 17 वर्ग में विजेता डिनोबिली स्कूल मुगमा, द्वितीय स्थान पर डिनोबिली स्कूल भूली व तृतीय स्थान पर कार्मेल स्कूल धनबाद की टीम रही। अंडर 14 वर्ग में विजेता डिनोबिली स्कूल भूली, द्वितीय स्थान डिनोबिली स्कूल एफआरआई व तृतीय स्थान पर लोयोला स्कूल चिरकुंडा की टीम रही। स्कूल के प्राचार्य जॉनी पी देवासिया ने कहा कि जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यह भी पढ़ें- माउंट कॉर्मल ओरमांझी और डॉन बॉस्को कोकर की टीम ...