भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सरकारी स्कूलों में कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। जिले के 285 सरकारी हाई और इंटर स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया। वार्षिक परीक्षा में कक्षा 11 में पढ़ने वाले जिलेभर के करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। परीक्षा में तीनों संकाय आईएससी, आईए और आईकॉम के छात्र शामिल हुए। परीक्षा के आयोजन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालयों को प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं की आपूर्ति की थी।पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से और वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। पहले दिन पहली पाली में फिजिक्स, फिलॉसफी व एंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में छात्रों ने पॉलिटिकल साइ...