गुमला, मार्च 21 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। गुमला जिले के विशुनपुर स्थित सर्वेश्वरी महिला समूह की अध्यक्ष अनीता देवी और सिमडेगा की ब्रिजिट कंडुलना का चयन इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद में 22 मार्च को आयोजित विशेष कार्यक्रम के लिए किया गया है। दोनों प्रतिनिधि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हैदराबाद रवाना हो गई हैं। कार्यक्रम के दौरान वे झारखंड ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जएसएलपीएस की आजीविका योजनाओं और पलाश, आदिवा, दीदी कैफे व फूलों झानो जैसे ब्रांड्स की सफलता की जानकारी साझा करेंगी। इन पहलों से हजारों ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।साथ ही उन्हें व्यवसाय प्रबंधन, मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी आधुनिक जानकार...