जमशेदपुर, अगस्त 1 -- जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2026-27 सत्र में हिस्सा नहीं लेगा। क्लब ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि वह लीग से हट रहा है, लेकिन भारतीय फुटबॉल के विकास, विशेषकर ग्रास रूट स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पहले की तरह जारी रखेगा। दरअसल, आईएसएल के 12 क्लब ने 20 जुलाई की निर्धारित समय सीमा से पहले अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को 55 लाख की पहली किस्त जमा कर दी थी, जबकि जमशेदपुर एफसी ने यह राशि जमा नहीं की थी। इसके बाद से ही क्लब के अगले सीजन में भाग लेने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब क्लब के आधिकारिक बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। सूत्रों के अनुसार, जेएफसी ने हाल ही में एआईएफएफ को 60 पन्नों का पत्र भेजकर नई लीग व्यवस्था ...