बेगुसराय, अप्रैल 30 -- नावकोठी, निज संवाददाता। स्थानीय एपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नावकोठी में आईएसएम लैब के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एचएम गणेश झा, रविशंकर, नंदकिशोर पंडित एवं पिंकी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर बरद बल्लभ, राजीव रंजन, मो. आलमगीर अंसारी एवं सुधांशु कुमार ने शिक्षकों को आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण विधियों की जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षुओं को तकनीकी साधनों के उपयोग से पढ़ाने की विधि विस्तारपूर्वक समझाई गई। कार्यक्रम में प्रखंड के नौ विद्यालयों के एचएम, विज्ञान, गणित एवं कंप्यूटर शिक्षक समेत कुल 36 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। मौके पर अभय कुमार, अरुण कुमार, आशुतोष कुमार सहित कई शिक्षक उ...