रांची, अप्रैल 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (आईएसएम), पुंदाग के नए शैक्षणिक भवन का उद्घाटन रविवार को हुआ। मौके पर गवर्निंग काउंसिल के सदस्य, शिक्षकगण, कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। नए भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि नीलांबर-पीतांबर विवि की डीएसडब्ल्यू डॉ अंबालिका प्रसाद और रांची सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ प्रभात ने किया। इस दौरान पर संस्थान के अध्यक्ष आरएके वर्मा, निदेशक सह सचिव डॉ गंगा प्रसाद सिंह, गीता सिंह, डॉ ज्योति आदि उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद गवर्निंग काउंसिल की औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...