नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट ने 28 सितंबर को नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) का दौरा किया। इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य केंद्र इंडो-फ्रेंच लिवर एंड मेटाबोलिक डिजीज नेटवर्क (InFLiMeN), उसकी प्रगति और भविष्य की दिशा रही। कार्यक्रम में भारत-फ्रांस सहयोग पर प्रस्तुति, छात्रों और शिक्षकों के आदान-प्रदान तथा प्रशिक्षण के अवसरों पर चर्चा, आईएलबीएस के शिक्षकों के साथ बातचीत और संस्थान की प्रयोगशालाओं का दौरा शामिल रहा।वर्चुअल से भौतिक केंद्र आईएलबीएस के निदेशक डॉ. एस.के. सारिन ने मंत्री को InFLiMeN की अब तक की यात्रा और यकृत तथा मेटाबोलिक रोगों के क्षेत्र मे...