रांची, जून 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) के निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पूर्व में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गई थी। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पद के लिए आवेदन की तिथि में 10 दिनों का विस्तार करते हुए नई अंतिम तिथि 4 जुलाई 2026 निर्धारित की है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून से 4 जुलाई, तक आवेदन जमा कर सकेंगे। विज्ञापन में वर्णित अन्य सभी नियम, शर्तें व पात्रता संबंधी प्रावधान पूर्ववत लागू रहेंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी व दिशा-निर्देशों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in का अवलोकन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...