रांची, मार्च 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) के प्रभारी निदेशक के रूप में विनोद नारायण की नियुक्ति का एनएसयूाआई ने विरोध किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कहा कि विवि में विधि विषय के निदेशक पद पर ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति कर दी गई है, जिन्हें इस विषय की समुचित जानकारी और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त नहीं है। उनके पास पीएचडी की डिग्री भी नहीं है। कहा, विधि जैसे गंभीर विषय में इस प्रकार की नियुक्ति न सिर्फ विवि की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को भी खतरे में डाल रही है। एनएसयूआई ने इस पूरे मामले को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...