रुद्रपुर, मई 25 -- पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की पीएचडी शोधार्थी डॉ. तुषाद्री सिंह को भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ (आईएयूए) ने फसल विज्ञान श्रेणी में उत्कृष्ट पीएचडी शोध पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान गेहूं में तापीय तनाव सहनशीलता विकसित करने संबंधी शोध कार्य के लिए मिला। यह शोध आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रधान गेहूं, जौ प्रजनक डॉ. जेपी जायसवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। शोध में जीनोम संपादन की आधुनिक तकनीक क्रिस्पर/कैस-9 का उपयोग कर उच्च तापमान में बेहतर उत्पादन देने वाली गेहूं की उन्नत किस्मों के विकास पर कार्य किया गया। शोध के दौरान ऐसी गेहूं लाइनों की पहचान की गई, जिनमें अधिक तापमान की परिस्थितियों में भी बेहतर अनुकूलन एवं स्थिर उत्पादन क्षमता पाई गई। कुलप...