अमरोहा, अगस्त 19 -- आईएम कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार रात आबिदी हाउस में आपसी सहमति और सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसके बाद सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। नई कार्यकारिणी में आफताब आलम को अध्यक्ष, मुंतजिम मंसूरी को उपाध्यक्ष, मोहम्मद सकलैन को महासचिव, जिया-उर-रहमान को सचिव, शुजाअत शमीम को संयुक्त सचिव, सलीम उद्दीन को कोषाध्यक्ष तथा अली आबिदी को कार्यक्रम प्रभारी चुना गया। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष आफताब आलम ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कॉलेज के पूर्व छात्रों को एक मंच पर जोड़ने, उनकी समस्याओं के सम...