गुड़गांव, सितम्बर 27 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सोहना औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) सोहना तेजी से हरियाणा के सबसे अच्छे औद्योगिक इलाकों में से एक के तौर पर उभर रहा है। एचएसआईआईडीसी की ओर से यहां पर बिजली-पानी सड़क, परिवहन की आधुनिक सुविधाएं मुहैया होंगी, जो आने वाले समय में सोहना एक्सटेंशन शहर के रूप में उभरेगा। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत 1600 एकड़ पर आईएमटी सोहना को इलेक्ट्रॉनिक और आईटी क्लस्टर के तौर पर विकसित करने के लिए काम कर रहा है। इस परियोजना का मकसद औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना और टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के चारों ओर बनेगा औद्योगिक-लॉजिस्टिक्स रिंग, NCR के शहरों की होगी ...