काशीपुर, फरवरी 17 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में मंगलवार को इम्प्लीमेंटेशन ऑफ द एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनिंग विषय पर एक सप्ताह की कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यशाला महेंद्र एंड महिंद्रा की सीएसआर पहल महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। कार्यशाला बीबीए, बीसीए, बीकॉम (ऑनर्स), एमबीए के द्वितीय, अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विशेष रूप से आयोजित की गई है। प्रशिक्षण सत्र का संचालन रिसोर्स पर्सन सीए प्रभात दिवाकर ने की। इसमें ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...