काशीपुर, मार्च 28 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के यूजी पाठ्यक्रम बीबीए एवं बीसीए के पंचम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बीसीए के परिणामों में अदिति चौधरी ने सर्वाधिक 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नैंसी 74.8 एवं मनोज चौधरी 74 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। बीबीए में नेहा कुमारी ने सर्वाधिक 74 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी शर्मा 71.1 प्रतिशत एवं रिया खत्री 70.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...