आईएमटी चंदावली में घर में घुसकर चोरी का प्रयास, दो मोबाइल चोरी
फरीदाबाद, मई 17 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। आईएमटी जोन-4 चंदावली स्थित सेक्टर-69 में देर रात एक घर में घुसकर चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। शोर मचाने पर तीन चोर भाग गए, लेकिन दो मोबाइल अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ललित शेखावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और 15-16 मई की रात करीब 12:15 बजे तीन अज्ञात बदमाश उनके घर की पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और नीचे के कमरों में रखे बिस्तर व अलमारी का सामान बिखेर दिया। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में दर्ज किया मुकदमा जब आरोपी ऊपर पहुंचे तो आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में जांच करने पर पता चला कि आरोपी उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.