आईएमटी के अथर्व एवं निष्कर्ष का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
काशीपुर, अप्रैल 21 -- प्रदीप चौधरी, काशीपुर। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि वुडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दिनांक 14 से 17 मई तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित 20वें राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता तथा 14वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग में सत्येंद्र चंद्र गुड़िया आईएमटी कॉलेज मैनेजमेंट एवं हायर स्टडी के बीकॉम ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अथर्व चौधरी एवं निष्कर्ष चौधरी का चयन उत्तराखंड की टीम में हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। संस्थान की चेयरमैन विमला गुड़िया ने छात्रों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.