काशीपुर, जून 19 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलोजी के एमबीए पाठ्यक्रम के विगत दिवस आए परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में शिवांशी सेतिया ने सर्वाधिक 80.75 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रियम नंदिनी 77.37 द्वितीय, अनम 76.25 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। वहीं तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में इशिका शर्मा ने 76.29 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रितिका गुप्ता ने 76.08 द्वितीय, अंशिका अग्रवाल ने 75.75 तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- आईएमटी की शिवांशी रहीं एमबीए परीक्षा में अव्वल

हिंदी...