फरीदाबाद, दिसम्बर 6 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। आईएमटी फरीदाबाद में शनिवार को आईएमटी एक्सपो 2025 का शुभारंभ हुआ। उद्योगपति एच एस बांगा, पाराश मित्तल व एस के जैन ने एक्सपो का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथियों ने पूरे एक्ज़िबिशन का भ्रमण कर प्रत्येक स्टॉल पर उत्पादों का अवलोकन किया और एक्ज़िबिटर्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने एक्ज़िबिटर्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस वर्ष का पांचवां एडिशन अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक एक्सपो माना जा रहा है, जिसमें देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया है। मशीनरी, ऑटो पार्ट्स, स्टील, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्रियल इनोवेशन और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े उन्नत उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। ब्लड डोनेशन कैंप, हेल्थ चेकअप एवं मेडिकल कैंप, युवाओं के लिए रोजगार एवं करियर स्टॉल, इंडस्ट्रियल मेला और आकर...