बरेली, जनवरी 19 -- बरेली। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया बरेली शाखा और यूपी एएसआई के तत्वावधान में रविवार को आईएमए भवन में सामाजिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के जरूरतमंदों को कंबल और शाल वितरित किए गए। इस मौके पर एएसआई बरेली के अध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार, सचिव डॉ. सुजॉय मुखर्जी और कोषाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह, आईएमए के सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. अयूब अंसारी, डॉ. दुष्यंत गुप्ता और डॉ. अरशद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...