आईएमए समर कार्निवाल में दिखी बच्चों की रचनात्मकता
बरेली, जून 18 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के समर कार्निवल-2026 में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर ने किया। कार्निवल की शुरुआत एक्वा जुम्बा से हुई, जिसमें बच्चों और बड़ों ने पानी के बीच संगीत की धुन पर व्यायाम किया। सायंकालीन सत्र में 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए ओरिगामी और 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन नीरू प्रसाद, रीता पांडेय और वैष्णवी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल, स्पोट्र्स चेयरमैन डॉ. मनोज अग्रवाल और कल्चरल चेयरपर्सन डॉ. सुविधा महर, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. सुजाता तलान और डॉ. शालिनी अरोड़ा आदि मौजूद रहे। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.