बरेली, फरवरी 9 -- बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से रविवार को आईएमए भवन में नि:शुल्क थैलेसीमिया स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक बच्चों की जांच की गई। कार्यक्रम में दिल्ली से आए वरिष्ठ बाल रक्त विशेषज्ञ डॉ. अमिता महाजन और डॉ. मीनाक्षी बंसल ने थैलेसीमिया की रोकथाम, जांच व उपचार पर मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक संजीव अग्रवाल ने इसका उद्घाटन हुआ। आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थैलेसीमिया रोगियों को नियमित जांच, आयरन चिलेशन व रक्तदान का पालन करने तथा सरकारी प्रमाण-पत्र बनवाने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...