बरेली, सितम्बर 20 -- बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव में 20 सितंबर को मतदान होगा। अध्यक्ष निर्वाचित पद पर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और डॉ. आरके भास्कर के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. कमेंद्र सिंह और डॉ. राजवीर सिंह गंगवार आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. शालिनी माहेश्वरी और डॉ. वीर महेंद्र पाल सिंह गंगवार मैदान में हैं। इन पदों के लिए भी मतदान होगा। सचिव पद पर डॉ. मोहित अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उनके सामने मैदान में रहे डॉ. राजवीर गंगवार ने नाम वापस ले लिया था। इसी तरह सदस्य अस्पताल सलाहकार समिति के पद पर डॉ. रितु राजीव और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) पद पर डॉ. मयंक कुमार गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी समिति और राज्य परिषद के सभी पदों पर भ...