आईएमए में ट्रेनिंग के दौरान बेसुध हुए कैडेट की मौत
देहरादून, अगस्त 17 -- भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में प्रशिक्षण के दौरान हरियाणा के झज्जर निवासी कैडेट निशांत धनखड़ (21) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित निशांत बीते 10 जुलाई को ही आईएमए पहुंचे थे। नौ अगस्त को दौड़ के दौरान वह अचानक बेसुध हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले सैन्य अस्पताल और फिर दिल्ली के आर्मी (आरआर) रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां 15 अगस्त को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। रविवार को उनके पैतृक गांव कासनी में पूरे सैन्य सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। निशांत एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके दादा राम सिंह सेना में थे और चाचा सहित कई रिश्तेदार भी सशस्त्र बलों में सेवारत हैं। उनकी बहन अंशिता धनखड़ भी वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर हैं। उनके पिता पे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.