बरेली, अप्रैल 12 -- आईएमए फुटबॉल लीग सीजन-3 की शुरूआत 12 अप्रैल से हो रही है। शनिवार को आईएमए भवन में ट्राफी का अनावरण हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. कामेन्द्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र प्रताप समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। अध्यक्ष डॉ. अतुल ने बताया कि लीग में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 6 पुरुष टीमें, 2 महिला टीमें तथा 4 किड्स टीमें शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...