देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. अनिरूद्ध सिंह व सचिव डा. विपिन बिहारी शुक्ला ने बताया कि आईएमए के प्रदेश कार्यकारिणी-2026 की बैठक 22 फरवरी को सुबह 9 बजे से शहर के कसया रोड स्थित होटल पार्थ रेजीडेंसी में होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शरद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव गोयल, प्रदेश सचिव डा. आशीष अग्रवाल, वित्त सचिव डा. वाणी पुरी, डा. रविश अग्रवाल तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला सचिव डा. नवेन्दु राय ने सभी सदस्यों से इसमें भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.