मिर्जापुर, सितम्बर 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के मोर्चाघर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आईएमए ने टीबी मरीजों के स्वास्थ्य हित में आगे आकर 51 टीबी मरीजों को गुड़, भूना चना, सत्तू, मूंगफली दाना, सोयाबीन एवं प्रोटीन की पोटली दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने टीबी मरीजों में पोषण पोटली का वितरण किया।

टीबी के लक्षणों के बारे में जागरूकता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को टीबी के समस्त लक्षणों से परिचित कराते हुए कहा कि आप सभी दवा का सेवन नियमित रूप से करते रहे। जिससे सभी जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें। आईएमए के संयोजक डाक्टर एसएन पाठक ने कहाकि मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि व्यक्ति को छ: महीने पर एक बार पेट के कीड़े का दवा का सेवन कर लेना चाहिए।

टीबी उन्मूलन का प्रयास उन्होंने...