बस्ती, सितम्बर 21 -- बस्ती। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल आयुक्त वैभव श्रीवास्तव से मिला। आईएमए ने उनसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे हादसों व गोल्डन ऑवर में हो रही मौत पर चर्चा किया। आईएमए ने कहा कि जीवन रक्षक गोल्डन ऑवर में उनके संगठन का सही उपयोग कर सहयोग लिया जा सकता है। आईएएम ने हाईवे के ट्रामा सेंटर को और अधिक सुविधायुक्त करने, घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए उपलब्ध कराने व आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा किया। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव, सचिव डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अश्वनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...