कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से पेयजल सुविधा डॉ. सहाय स्मृति प्याऊ की शुरुआत की गई। अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. कुणाल सहाय, पूर्व सचिव, डॉ. वीसी रस्तोगी, डॉ. रीता मित्तल ने शुभारंभ किया। डॉ. शालिनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बढ़ती गर्मी के मौसम में आम जनता को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...