वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी (2025-26) का चुनाव 21 दिसंबर को लहुराबीर स्थित आईएमए परिसर में होगा। निर्वाचन अधिकारी डॉ. अजित सैगल ने शुक्रवार को अंतिम सूची जारी कर दी। 79 पदों के लिए 133 डॉक्टरों ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद पर मात्र दो प्रत्याशी होने पर सीधी टक्कर है। वहीं सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर डॉ. मनोज श्रीवास्तव और डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह आमने-सामने हैं। वहीं उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए छह ने नांमाकन किया है। इसमें डॉ. आलोक, डॉ. सीकेपी सिन्हा, डॉ. महेंद्र कुमार जायसवाल, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. संजय कुमार गर्ग हैं। वहीं सचिव पद पर डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अरुण त्रिपाठी और डॉ. अतुल कुमार सिंह ने दा...