मुरादाबाद, मार्च 5 -- रुस्तमनगर सहसपुर के एक बैंकट हॉल में इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन बिलारी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी तादात में डॉक्टर मौजूद रहे। इस बीच होली मिलन से आपसी प्रेम और सौहार्दता का संदेश दिया।अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, गीत शायरी आदि भी की गई। इस मौके पर होली मिलन का महत्व बताया। बुधवार को रुस्तमनगर सहसपुर के नारायण फार्म हाउस पर हुए होली मिलन समारोह में भारी तादाद में क्षेत्र के डॉक्टर्स मौजूद रहे। इस मौके पर डॉक्टर आशुतोष शुक्ला ने शेरो शायरी पेश की। डॉक्टर विश्वास शर्मा ने नज्म सुनाई। इसके अलावा बताया कि डॉक्टर किस तरह से कार्य करें और देशप्रेम में अपना सहयोग भी दे । इस मौके पर डॉक्टर भावना, अनिल ठाकुर ने सुंदर गीत की प्रस्तुति कर मन मोह लिया। इस मौके पर अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और...