गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह को आईएमए की नई कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव नामित किया गया है। उन्होंने कोविड के दौरान पूर्वी यूपी में सबसे बड़े जांच केन्द्र का कुशलता से संचालन किया। आईएमए के सचिव डॉ. वाई सिंह ने बताया कि डॉ. अमरेश सिंह पिछली कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव रहे। इस दौरान उन्होंने संयुक्त सचिव के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन बड़ी कुशलता और अनुशासन के साथ किया। विशेष रूप से आईएमए ब्लड बैंक से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका, तकनीकी समझ एवं प्रशासनिक दक्षता उल्लेखनीय रही है। इसके कारण ब्लड बैंक निर्माण व संचालन की गतिविधियां सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से डॉ. अमरेश सिंह को संयु...