बिहारशरीफ, मार्च 23 -- आईएमए के जिलाध्यक्ष बने डॉ. अजय तो सचिव बने डॉ. धनंजय नए वित्तीय वर्ष के लिए कार्यकारिणी का हुआ गठन आईएमए हॉल में सदस्यों व प्रतिनिधियों का हुआ चुनाव फोटो : आईएमएक केके 01 : आईएमए हॉल में नए कार्यकारिणी कमेटी के गठन के बाद खुशी जताते नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. अजय, डॉ. धनंजय व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आईएमए के जिलाध्यक्ष बने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार तो सचिव बने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय कुमार बने हैं। आईएमए हॉल में प्रतिनिधियों ने नए कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया। इसमें आगामी सत्र 2026-27 के लिए आईएमए का कोषाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार को मनोनित किया गया। कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ममता रानी, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह को तो संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. एम हयात, डॉ. इन्द्रजीत कुमार, डॉ. राकेश ...