आईएमए की स्वास्थ्य संस्थानों को प्लास्टिक मुक्त करने की अपील
पटना, जून 20 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए बिहार शाखा ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को प्लास्टिक मुक्त करने की अपील की है। इसमें अस्पतालों, क्लिनिक, नर्सिंग होम, दवा दुकानों के साथ चिकित्सा संस्थान शामिल हैं। आईएमए बिहार राज्य शाखा के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में अस्पतालों, क्लीनिकों एवं मेडिकल स्टोर्स में दवाइयों व अन्य स्वास्थ्य संबंधी सामग्रियों को प्लास्टिक बैग में देने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इस पर रोक लगना आवश्यक है। प्लास्टिक कचरा पर्यावरण, जैव विविधता एवं मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इसे लेकर सभी स्थानीय शाखाओं से अनुरोध किया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार में स्थित अस्पतालों, क्लीनिकों, नर्सिंग होमों, फार्मेसियों एवं मेडिकल स्टोर्स को निम्नलिखित कदम उठाने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- आईएमए की स्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.