वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। 'एम्स लाइक' के तहत बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान को 190 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली है। इसमें रोबोटिक सर्जरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लैब, मेडिकल उपकरण सहित अन्य योजनएं शामिल हैं। दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी (एसएफसी) की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। प्रोजेक्ट के तहत 50 लाख से कम के उपकरण बीएचयू खरीदेगी, जबकि इससे अधिक की खरीद एम्स दिल्ली की मदद से होगी। एसएफसी की बैठक में मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव ने पूर्व में स्वीकृत सौ करोड़ रुपये से कराए गए काम की समीक्षा की। उन्होंने 'एम्स लाइक' की प्रगति के बारे में जानकारी ली। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने...