वाराणसी, जून 15 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (आरआईओ) के डॉ. संजय बोसाक और डॉ. प्रियंका को ओरेशन अवार्ड मिला है। उन्हे यह अवार्ड झारखंड के रांची में आयोजित अखिल भारतीय सामुदायिक नेत्र संघ (झारखंड राज्य अध्याय) के 5वें वार्षिक सम्मेलन में दिया गया। डॉ. संजय बोसाक को वद्री नारायण द्विवेदी स्मृति अवार्ड और डॉ. प्रियंका को संजय कुमार गुप्ता स्मृति ओरेशन अवार्ड मिला। विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी मौर्य ने दोनों डॉक्टरों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...