गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। आईएमएस के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मंगलवार को साईं उपवन में वृक्षारोपण अभियान एवं स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य हरित भविष्य और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना रहा। यह कार्यक्रम हिंडन नदी के तट पर स्थित साईं उपवन में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान लगभग 200 पौधों लगाए गए जो क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी सुदृढ़ करेंगे। यह कार्यक्रम साक्षमभूमि फाउंडेशन, यमुना टास्क फोर्स, संभवी एवं गाजियाबाद नगर निगम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साक्षमभूमि फाउंडेशन के पर्यावरणविद् मोहित रेलहन एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. ऋषि कुमार सिंह सहित एनएसएस इकाई के सदस्यों ने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त किया।छात्रों ने नदी...