आईएमएफ के साथ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक निगेल क्लार्क से मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के परिदृश्य पर चर्चा की। बैठक में भारत-आईएमएफ संबंधों पर चर्चा की और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता केंद्र को समर्थन देने में भारत की भूमिका की सराहना की। दोनों पक्षों ने वृहद आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, बेहतर आर्थिक नीतियों को समर्थन देने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक आर्थिक मजबूती बढ़ाने में भारत-आईएमएफ के निरंतर सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.