लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ। आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में तीन दिवसीय फ्यूजन फेस्ट-2026 का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीबीएयू के कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने पारंपरिक रूप से गुब्बारे उड़ाकर और फीता काटकर किया। पहले दिन खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों में शहर के लगभग 45 संस्थानों श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बीएनसीईटी, युवराज डिग्री कॉलेज, कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, सिटी लॉ कॉलेज, गोयल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, स्टडी हॉल, आईटी कॉलेज, बीबीडी आदि के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान के चेयरमैन व पूर्व आईएफएस अधिकारी देश राज बंसल, निदेशिका प्रो. शिल्पिका पांडेय सहित शिक्षक, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...