वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्रा का चयन इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ बिजनेस (आईएबी) यूएसए के 2026-27 के विजिटिंग फेलो के रूप में हुआ है। डॉ. मिश्रा काशी के मूल निवासी हैं। अमेरिका स्थित आईएबी मुख्यालय से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार यह फेलोशिप डॉ. मिश्रा के शैक्षणिक शोध, अकादमिक प्रतिबद्धता और वैश्विक ज्ञान-परंपराओं को समझने में संभावित योगदान के लिए प्रदान की गई है। डॉ. मिश्रा इस फेलोशिप के अंतर्गत 'ट्रांसनेशनल एल्डर केयर' विषय पर शोध कार्य करेंगे। यह अध्ययन वैश्वीकरण के दौर में उन वृद्ध माता-पिता की समस्याओं पर केंद्रित है, जिनके बच्चे विदेश में रहते हैं। फेलोशिप अवधि में डॉ. मिश्रा आईएबी के वैश्विक विद्वानों, नीति-विशेषज्ञों और शोध-मार्गदर्शकों के स...