आईएफटीएम विवि में औषधि खोज में एसीटामाइड्स के अनुप्रयोग पर व्याख्यान
मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ साइंसेज के रसायन विभाग द्वारा व्याख्यान श्रंखला के द्वितीय संस्करण के अंतर्गत "औषधि खोज में एसीटामाइड्स के अनुप्रयोग" विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि यह व्याख्यान अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि औषधि खोज एवं विकास के क्षेत्र में एसीटामाइड तथा इसके विभिन्न व्युत्पन्नों के अनुप्रयोगों का अध्ययन विद्यार्थियों को आधुनिक औषधीय रसायन विज्ञान की नवीन संभावनाओं से परिचित कराता है और उन्हें नवीन शोध एवं औषधि विकास की दिशा में अग्रसर करता है। डॉ. बी.के. सिंह, डॉ. संजना तिवारी, डॉ. प्रज्ञा पाली, रसायन विभाग की डॉ. अमनप्रीत कौर, डॉ. अजय पाली की विशेष भूमिका रही। इस दौरान स्कूल के वरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.