आईएफटीएम विवि के 101 विद्यार्थियों को मिला रोजगार
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के 101 विद्यार्थियों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को आकर्षक वेतनमान पर नियुक्ति मिली है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफल बनाने में वरिष्ठ ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आशीष अग्रवाल, विभिन्न स्कूलों एवं यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के प्लेसमेंट समन्वयकों तथा विभागाध्यक्षों का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.