मुरादाबाद, नवम्बर 23 -- आईएफटीएम विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ साइंसेज के जंतु विज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉ. अंशुल श्रीवास्तव की पुस्तक एनिमल सेल कल्चर एंड टेक्नोलॉजी का विमोचन हुआ। कुलपति प्रो. महेंद्र प्रसाद पांडेय ने विमोचन करते हुए कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। वहीं कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने डॉ. श्रीवास्तव की लिखी इस पुस्तक की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रतिकुलपति- एक्सटर्नल अफेयर्स डॉ. राहुल कुमार मिश्रा, प्रतिकुलपति-रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. नवनीत वर्मा एवं प्रतिकुलपति-एकेडमिक्स एंड एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. वैभव त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.