गंगापार, मई 10 -- भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में चयनित सौरभ कुमार पाल जैसे ही अपने गांव पकरी सेवार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद गांव के लोगों व रिश्तेदारों ने स्वागत करते हुए इस पद पर चयनित होने की बधाई दी। गांव पहुंचते ही सौरभ सबसे पहले अपने माता-पिता व विशिष्टजनों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद गंगाघाट पर स्थित बाबा कोटेश्वनाथ धाम पहुंच विधि विधान से पूजा अर्चना की। आईएफएस में चयनित होने के लिए उसने माता पिता व गुरु का आशीर्वाद बताया। कहा कि उसकी तमन्ना थी कि वह पढ़ाई कर देश की सेवा करे। भगवान ने उसकी प्रार्थना सुन ली। यह भी पढ़ें- ऑल इंडिया 49वीं रैंक पाकर रजत बने वन अधिकारीगांव में खुशी का माहौल इस मौके पर रहे सरस चन्द्र दुबे ने बताया कि उनके गांव में एक के बाद एक मेधावी छात्र प्रदेश व देश के विभिन्न पदों पर चयनित हो रहे हैं, यह खुशी की बात है।...