रुद्रपुर, फरवरी 11 -- किच्छा, संवाददाता। सूरजमल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग के छात्रों ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) अप्रूवल की मांग को लेकर वीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रबंधन पर पूर्व में हुए समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने पर पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलेज की प्रिंसिपल ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी को पुलभट्टा स्थित सूरजमल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने कॉलेज गेट पर धरना देकर आईएनसी अप्रूवल की मांग उठाई थी। इसके बाद प्रबंधन और छात्रों के बीच वार्ता हुई थी। नर्सिंग कोर्स के सिक्स सेमेस्टर के छात्र लकी प्रकाश ने बताया कि 5 फरवरी को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, जिसमें प्रबंधन ने आईएनसी अप्रूवल के लिए चार माह का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.