नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- फ्रांस में विकसित राफेल मरीन लड़ाकू विमान ने भारतीय नौसेना के स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर उतरकर एक अहम पड़ाव हासिल किया। राफेल मरीन लड़ाकू विमान पहली ही कोशिश में सफलतापूर्वक उतरने में कामयाब रहा। बता दें कि यह पहली बार था जब राफेल मरीन विमान ने आईएनएस विक्रांत के डेक पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- अब समंदर में गूंजी राफेल की दहाड़: पहली ही कोशिश में INS विक्रांत पर सवार; नौसेना के लिए क्यों खास? VIDEOआईएनएस विक्रांत पर राफेल मरीन की पहली सफल लैंडिंग नौसेना के मुताबिक, यह लैंडिंग 29 अक्तूबर को सफलतापूर्वक पूरी हुई। इस सफल परीक्षण के साथ ही ...