रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में बुधवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। उत्सव की शुरुवात सेंट पीटर चर्च के फादर प्रदीप मिंज ने संस्थान में बनाए गए चरनी का पवित्रीकरण करते हुए की। उन्होंने सबको क्रिसमस संदेश दिया। इसके बाद संस्थान के छात्र-छात्राओं और सहकर्मियों ने क्रिसमस कैरोल, प्रार्थना और क्रिसमस गीत गाकर प्रेम का संदेश दिया। साथ ही, क्रिसमस आधारित गीत व नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। संस्थान के शेफ की निगरानी में विद्यार्थियो का बनाया हुआ क्रिसमस केक काटा गया और इसके सबके बीच वितरित कर पर्व का उल्लास साझा किया गया। क्रिसमस गैदरिंग दौरान फादर प्रदीप मिंज, द ओपन फील्ड की संस्थापक डॉ मनीषा उरांव व डॉ अभिषेक उरांव, फादर जिंटो, अनूप टोप्पो, सौरभ मित्रा, फूड इन्फ्लुएंसर रौनक, फूड ब्लॉगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.